ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

सुशासन की सरकार में बेलगाम हुए अपराधी: जर्नलिस्ट का गला रेतकर मौत के घाट उतारा, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

26-Jun-2024 12:51 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार में डबल इंजन की सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। सरकार अपराध पर नियंत्रण का दावा तो खूब कर रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक पत्रकार का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


दरअसल, मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। दिन में अपराधी लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मारीपुर गांव की है। मृतक शिव शंकर झा पत्रकारिता के पेशे से जुड़े हुए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।


फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है मनियारी थाना क्षेत्र के मरीपुर गांव निवासी युवा के शिव शंकर झा अपने बाइक से घर जा रहे थे, तभी गांव के शिव मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक रोककर युवक शिव शंकर झा को चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।