BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
17-Feb-2023 09:25 AM
By First Bihar
PATNA: पटना में एक पति को पत्नी को पीटना महंगा पड़ गया. बता दें जब पति ने पत्नी कि पिटाई की तो उसने पुलिस को फोन कर दिया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जहां से पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री से कमाये गये एक लाख रुपये भी जब्त कर लिये हैं.
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नॉर्थ पटेल नगर स्थित योगेश भवन के किराये के फ्लैट से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक फ्लैट से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. वही दूसरी तरफ मौके से अवैध कारोबारी अतुल चंद्रा फरार हो गया. आपको बता दे शराब कारोबार का भंडाफोड़ कोई और नहीं, बल्कि अतुल चंद्रा की पत्नी ने किया. अतुल चंद्रा पत्नी रश्मि सिंह की रोज पिटाई करता था. इसी गुस्से ने जब गुरुवार की सुबह भी उसका पति उसकी पिटाई की तो पत्नी रश्मि ने पहले अपने भाई को फोन लगाया. उसके बाद डायल 112 को फोन किया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम फ्लैट पर पहुंची.
पुलिस ने जब रश्मि से पूछताछ की तो उसने रोते हुए पहले पति की करतूत के बारे में बताया. फिर गुस्से में पत्नी ने पति की सारी करतूत पुलिस को बता दी. डायल 112 टीम को जब शराब के कारोबार के बारे में पता चला, तो टीम ने इसकी सूचना पाटलिपुत्र थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब को जब्त कर लिया. और तो और जब पुलिस शराब लेकर बाहर निकल रही थी, तो पत्नी ने पुलिस से कहा कि शराब की कमाई भी बेड के पास रखी है. जिसके बाद पुलिस ने सामान हटाया, तो देखा कि नोटों के बंडल हैं. पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया.