लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
27-May-2021 02:15 PM
PATNA : राजधानी पटना में हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं, जो कभी न कभी चेन स्नैचिंग या मोबाइल छीनने वाले गिरोह का शिकार हुए हैं. पटना पुलिस को इन दिनों एक महिला की तलाश है, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को भाड़े पर बाइक देती है. बाइक की सप्लाई करने वाली महिला चोरों के गैंग में 'दीदी' नाम से मशहूर है.
राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना में एक चोर के पकड़े जाने के बाद इस महिला की करतूतों का खुलासा हुआ है. चोरी की बाइक से सिलेंडर चुराने के आरोप में पकड़े गये एक बदमाश ने पुष्पा नाम की एक महिला का जिक्र पुलिस के सामने किया है, जो आपराधिक गैंग के बीच 'दीदी' के नाम से मशहूर है. गिरोह के सदस्य उसे ‘दीदी’ कहकर पुकारते हैं.
पुष्प उर्फ़ दीदी कहां रहती है, पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है. पकड़े गए चोर के मुताबिक आरोपी महिला पटना की रहने वाली है लेकिन पुलिस ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि महिला पटना की है ही नहीं. वह कभी-कभी पटना आती है और ज्यादातर होटल में ही ठहरा करती है. ये बातें भी सामने आई हैं कि महिला कभी-कभार अपने रिश्तेदारों के यहां भी रहती है.
पकड़े गए चोर ने महिला का ठिकाना कंकड़बाग थाना इलाके के पोस्टल पार्क एरिया में बताया है. पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला के पास लगभग आधा दर्जन से अधिक लग्जरी बाइक है. उन्हीं बाइकों को वह बदमाशों को भाड़े पर देती है जिस पर सवार होकर अपराधी चोरी और मोबाइल झपट्टा मारने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.
बाइक देने के बदले पुष्पा बदमाशों से घंटों के हिसाब से भाड़ा भी वसूला करती है. इसके अलावा वह लूटे गये सामान को बेचने के बाद आने वाली रकम में अपनी हिस्सेदारी भी मांगती है. पटना पुलिस के लिए अब चोरों की सरगना इस महिला को पकड़ना चुनौती बन गया है. पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर और अन्य चीजें पुलिस के हाथ लगी हैं जिसके आधार पर आरोपित महिला की तलाश की जा रही है.