Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
14-Jun-2024 02:22 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: शादी के वक्त सात फेरे लेकर सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी ने एक दूसरे का कत्ल कर दिया। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर भाउर पंचायत की है। जहां आज पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए पति और पत्नी ने एक दूसरे का मर्डर कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था इसी क्रम में पहले पति ने तेज़ हथियार से अपनी पत्नि चंद्रकला देवी की गर्दन पर वार कर दिया। फिर घायल पत्नी ने भी पति मैनेजर रॉय के पेट में तेज़ चाकू घुसेड़ डाला। जिसके बाद पति का आंत बाहर निकल आया।
पत्नि की पहले घटनास्थल पर ही मौत हो गयी फिर पति की मौत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। मृतका चंद्रकला देवी मुज़फ्फरपुर जिले के गाय घाट थाना क्षेत्र के रदौर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा है जबकि पति के शव के आने का इंतजार घरवाले कर रहे हैं।
इस घटना की चर्चा इलाके में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। पति-पत्नी के इस कदम को सुनकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।