ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार में एकसाथ दो डेड बॉडी मिलने से सनसनी: पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, शादीशुदा लड़की का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर; मर्डर या सुसाइड?

26-Jun-2024 03:26 PM

By First Bihar

HAJIPUR: हाजीपुर में एक साथ दो शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आम के बगीचे में पति-पत्नी का शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों ने डेढ़ साल पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों ने दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। घटना देसरी थाना क्षेत्र के खोखसा कल्याण गांव की है।


मृतक दंपति की पहचान लखनपुर लार गांव के रहने वाले शिवनारायण मांझी के बेटे अजीत कुमार और फटिकवारा गांव निवासी अनिल मांझी की बेटी सोनी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब डेढ साल पहले गांव से फरार हो गए थे और कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौट आए थे। इससे 6 महीना पहले सोनी की शादी समस्तीपुर के रहने वाले युवक से हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। 


मृतका सोनी पिछले 6 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। सोनी का घर अजीत के घर से सामने है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजीत राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार की सुबह ग्रामीण जब बगीचे की तरफ गए तो दोनों का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका पाया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या मान रही है हालां कि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है। एक ही दुपट्टे में दोनों का गर्दन लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है।