बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Jul-2023 03:35 PM
By First Bihar
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पति की बेवफाई से आहत पत्नी ने बड़ा कांड कर दिया है। महिला के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। भाभी के प्यार में पागल महिला का पति उसे भाव नहीं देता था जिससे आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की है।
मृतका की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। रानी देवी के परिजनों का आरोप है कि सुशील का उसकी अपनी ही भाभी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। रानी के बार बार मना करने के बावजूद दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। रानी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसी से आहत होकर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
हालांकि मृतका के पति का कहना है कि रानी ने मुहल्ले के कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज लौटाने के बाद भी उसे परेशान किया जा रहा था, इसी कारण से उसने अपनी जान दे दी है। उधर, घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।