मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Jun-2023 07:01 PM
By First Bihar
ARRAH: बिहार के एक परिवार में पति-पत्नी के बाद इस बात पर विवाद शुरू हुआ कि घर में झाड़ू कौन लगायेगा. जुबानी बहस मारपीट में बदल गयी. पति ने पत्नी को एक चांटा लगा दिया. इसके बाद पत्नी ने पलट कर दो चांटे मारे. इसका परिणाम ये हुआ कि गुस्से में पति ने जहर खा लिया है. उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये वाकया बिहार के भोजपुर जिले में हुआ है. भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक युवक को ये बर्दाश्त नहीं हुआ कि पत्नी ने उसके एक चांटे का जवाब दो चांटे से दे दिया. उसने जहर खा लिया है. इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जहर खाने वाले युवक प्रभु कुमार की उम्र लगभग 25 साल है. उसकी मां ने बताया कि वाकया बुधवार की सुबह का है. घऱ के आंगन में जूठा गिरा था. प्रभु कुमार ने अपनी पत्नी से कहा कि वह झाड़ू से जूठे को साफ कर दे. पत्नी ने कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त है इसलिए प्रभु खुद झाड़ू लगाकर साफ जूठा साफ कर दे.
झाड़ू लगाने को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गयी. इसके बाद प्रभु कुमार ने अपनी पत्नी को एक तमाचा जड़ दिया. पति के सलूक से पत्नी भी गुस्से में आ गयी. उसने भी अपने पति को दो तमाचे जड़ दिए. पत्नी से मार खाने के बाद प्रभु कुमार आग बबूला हो गया. वह अपने घर के अंदर गया और जहर खा लिया।
जहर खाने के बाद प्रभु की हालत काफी बिगड़ गई. उसकी हालत खराब होते देख परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं. अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है. पति-पत्नी के बीच का ये विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.