ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बिहार में पार्टी को ठीक करने में लगे चिराग पासवान: संगठन का जिम्मा...

बिहार में पार्टी को ठीक करने में लगे चिराग पासवान: संगठन का जिम्मा संभाल रहे संजय सिंह को पद से हटाया, कई शिकायतें मिली थीं

01-Mar-2022 05:49 PM

PATNA: एक पुरानी कहावत है सूत न कपास लेकिन जुलाहों में लट्ठम लट्ठा। बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की स्थिति वैसी ही हो गयी थी। पार्टी में गुटबाजी से नाराज चिराग पासवान ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं। चिराग ने पार्टी के संगठन का काम देख रहे संजय सिंह को संगठन मंत्री पद से हटा दिया है।


लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज इसका पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह को संगठन मंत्री के पद से मुक्त करते हुए उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है. पत्र में कहा गया है कि संगठन के विस्तार औऱ संगठन मंत्री के कामकाज की समीक्षा के बाद उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया है। 


संजय सिंह के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी

दरअसल लोजपा (रामविलास) के नेतृत्व को अपने संगठन मंत्री संजय सिंह के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं. पार्टी के एक नेता ने बताया कि संजय सिंह खुद को चिराग पासवान का सबसे करीबी आदमी बता कर सामानांतर संगठन चलाने की कोशिश कर रहे थे. पार्टी के कई नेताओं ने संजय सिंह पर दुर्व्यवहार और पैसा वसूली जैसी शिकायतें चिराग पासवान तक पहुंचायी थी. आखिरकार चिराग पासवान ने उनका कद छोटा करते हुए उन्हें पार्टी के दर्जनों प्रदेश उपाध्यक्ष में से एक बना दिया है।