राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
21-Feb-2022 08:37 AM
By AKASH KUMAR
AURNGABAD : औरंगाबाद जिले के मदनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इनकी गिरफ्तारी मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया मोड़ के पास से की गई है।इनके पास से 7.65 के एक पिस्टल,कई मोबाइल और स्कोर्पियो को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान जहानाबाद जिले के कडोना निवासी शत्रुध्न सिंह के पुत्र पीयूष कुमार,गया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत बेलहरिया निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र अखिलेश यादव, जसीमुद्दीन के पुत्र शादाब आलम,रामनगीना सिंह के पुत्र संजय कुमार, टेकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर निवासी भुंइलाल सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह और टेकारी थाना क्षेत्र के नेपा निवासी सहदेव यादव के पुत्र सुनील यादव शामिल हैं। मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मदनपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि,कुछ लोग एक स्कोर्पियो जिसका नंबर-BR01PK/7690 है । जो किसी अपराध को अंजाम देने का प्लान बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पड़रिया मोड़ के पास सघन अभियान चलाते हुए स्कोर्पियो में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से एक पिस्टल और कई मोबाइल बरामद किए गए हैं।मदनपुर थाना कांड संख्या-76/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है।इस अभियान के इंस्पेक्टर विजय सिंह के साथ सशत्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।