Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Nov-2021 06:34 PM
NAWADA: नवादा में पकड़ुआ बियाह यानी जबरन बंधक बनाकर शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। लड़की को जबरन सिंदूर दिलाकर लड़के की शादी करवा दी गयी। शादी करने से मना करने पर युवक की जमकर धुनाई भी की गयी। यही नहीं युवक को एक सप्ताह तक कमरे में बंद रखा गया था इस दौरान उसे काफी प्रताड़ित किया गया।
जबरन शादी कराए जाने के बाद पीड़ित युवक नवादा नगर थाने पहुंच गया जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। पीड़ित युवक ने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की। पीड़ित युवक गुड्डू कुमार नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी उमाकांत प्रसाद का पुत्र है। उसकी पकड़ुआ शादी गया के जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरबहना गांव में शंभु प्रसाद की पुत्री रानी कुमारी के साथ करायी गयी।
पीड़ित गुड्डू ने बताया कि लड़की के बहनोई ने उससे छठ पूजा के लिए फल पहुंचाने का आग्रह किया था। जब वह फल लेकर लड़की के घर पहुंचा तब उसे बंधक बना लिया गया और जबरन शादी करवा दी गयी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। गुड्डू ने बताया कि उसे एक सप्ताह तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था और इस दौरान उसे काफी प्रताड़ित किया गया। परीक्षा देने का बहाना बनाकर युवक वहां से भाग निकला और अपने गांव पहुंच गया जहां थाने में अपनी शिकायत दर्ज करायी।
पीड़ित गुड्डू गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गुड्डू का मौसा फल विक्रेता है और दिल्ली में रहकर वह फल बेचा करता है। उसके दुकान के पास ही लड़की के बहनोई का भी दुकान है। जब गुड्डू अपने मौसा से मुलाकात करने उनके दुकान पर गया तब लड़की के बहनोई की नजर उस पर चढ़ गयी। मन ही मन में उसने अपनी साली से रिश्ता तय करने की सोची। फिर क्या था इस दौरान वह गुड्डू से बात करने लगे और बात ही बात में एक जिम्मेदारी सौंप दी।
लड़की के बहनोई ने कहा कि मेरे ससुराल में छठ हो रहा है क्या तुम मेरा एक काम कर दोगे। तब गुड्डू ने जब पूछा कि क्या काम है तब उसने कहा कि छठ पूजा के लिए कुछ फल लेते जाओं मेरे ससुराल सरबहना गांव में पहुंचा देना। लड़की के बहनोई के अनुरोध को गुड्डू इनकार नहीं कर सका ऊपर से छठ पर्व की बात थी।
लड़की के बहनोई से फल लेकर जब वह दिल्ली से नवादा पहुंचा तो जैसे ही उसने घर में पैर रखा लड़की के परिवार वालों ने उसे बंधक बना दिया। एक सप्ताह तक कमरे में बंद रखा और खाना पीना भी बंद कर दिया। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई भी की गयी। जिसके बाद जबरन उसकी शादी करवा दी गयी। युवक ने शादी का काफी विरोध किया लेकिन लोग नहीं माने। लड़की को भी उसके घरवालों ने खूब धमकाया। लड़की पर भी परिवारवाले शादी के लिए दबाव बना रहे थे। काफी मन्नत के बाद लड़की भी शादी के लिए राजी हुई। पीड़ित युवक अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।