सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
17-Jan-2021 08:56 AM
PATNA : बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे. ईवीएम से चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार की तरफ से पंचायती राज विभाग ईवीएम से चुनाव कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है. विभाग ने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखकर सूचित किया है. इसके साथ ही अब आयोग ईवीएम की खरीद करने की तैयारी में जुट जाएगा.
बिहार में ढाई लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों के पदों पर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल और मई के बीच होनी है.आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है और हर जिले में एक ही चरण के अंदर चुनाव कराने की तैयारी चल रही है. आयोग का मकसद है कि किसी जिले में आचार संहिता ज्यादा दिनों के लिए नहीं लगाया जाए.
ईवीएम से पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर सरकार की तरफ से पहले ही सैद्धांतिक सहमति दी गई थी. लेकिन अब पंचायती राज विभाग ने इसकी लिखित सूचना आयोग को दी है. राज्य में पहली बार पंचायत के 6 पदों के लिए चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे. इस बार राज्य में 9 चरणों में चुनाव कराने जाने की संभावना है. इसके लिए 15000 कंट्रोल यूनिट अंडर 90000 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा.