Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
29-Aug-2022 02:21 PM
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक को प्यार करने की सजा मोहब्बत के दुश्मनों ने ऐसी दी जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। युवक की पहले शादी करवाई गयी तब तक उसे यह पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। लेकिन शादी के कुछ देर बाद उसे ऐसी सजा दी गयी जिसके उसने कल्पना तक नहीं की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने शादी के बाद उसकी इस कदर पिटाई किया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं वही पीड़िता भी इंसाफ मांग रही है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि पहले बेटी से शादी रचाई फिर उसके बाद उनके बेटे की पीट-पीट कर जान ले ली। उनके बेटे को लड़की वालों ने इस कदर पीटा की पटना में इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नानपुर थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरत में हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मृत युवक की पहचान राजू राम के रूप में हुई है जिसका अफेयर पास के गांव की रहने वाली लड़की से चल रहा था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। इस बात की जानकारी जब लड़की वालों को हुई तो वो गुस्से से लाल हो गये। मृतक के पिता की माने तो बीते 10 अगस्त को लड़की के चाचा ने धोखे से दोनों को रतनपुरा गांव में बुलाया और फिर दोनों की पहले शादी करवाई। फिर लड़के की जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई से घायल युवक को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लड़के वालों ने आनन फानन में दोनों प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन लड़के की हालत गंभीर होता देख परिजन पटना ले गये। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टूकड़े को खो चुके परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।