ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम 90 के दशक की याद दिलाते हुए पप्पू यादव पर बरसे संजय जायसवाल, कहा..वो कैसे व्यक्ति हैं, यह पूरा बिहार जानता है Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित

बिहार में और तेज होगी बारिश, कैमूर, रोहतास समेत इन 5 जिलों के लोग आज रहें सावधान!

बिहार में और तेज होगी बारिश, कैमूर, रोहतास समेत इन 5 जिलों के लोग आज रहें सावधान!

09-Aug-2024 07:29 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में बारिश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है। सूबे में अगले एक सप्ताह तक मानसून मेहरबान रहने वाला है। इसकी वजह से राज्य में लगातार झमाझम बारिश होते रहने के आसार हैं। आज यानि 9 अगस्त को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से मध्यम बारिश और इसके बाद अगले तीन दिन 10, 11 और 12 अगस्त को पूरे राज्य में जोरदार बारिश होने के आसार हैं। इस तरह बिहार में खेती-बारी के अनुकूल परिस्थितियां तेजी से बन रही हैं। 


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार में आज मानसून सक्रिय रहेगा। तापमान में कमी के साथ अधिसंख्य जिलों में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं। हालांकि दक्षिण बिहार के ही पांच जिलों में भारी वर्षा के भी संकेत हैं। इनमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और बक्सर शामिल है। 


आइएमडी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य के अरवल, औरंगाबाद, किशनगंज,नवादा,सिवान और पश्चिमी चंपारण में इस मानसून सत्र में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि शेखपुरा, खगड़िया, जमुई, गया, बक्सर, बांका और अररिया में बरसात सामान्य से 20 प्रतिशत तक कम है।  यह आंकड़ा भी मौसम विज्ञान में सामान्य बारिश के दायरे में माना जाता है। इस तरह राज्य में बारिश का आंकड़ा सामान्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में भी राज्य के अधिकतर भागों में अच्छी बारिश हुई है। 


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मॉनसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, रोहतक, आगरा, रांची से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. बीते गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा वर्षा में कुछ कमी देखी गई, लेकिन राज्य के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हुई हुई। राजधानी पटना में भी रात में वर्षा हुई है। गुरुवार को खगड़िया में 73.2 मिलीमीटर और मधेपुरा में 66 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई हुई।