Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
19-Mar-2023 07:42 PM
By First Bihar
PATNA: हिन्दूओं पर आपत्तिजनक बयान देने वाले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने अब सिखों को लेकर बेतुका और आपत्तिजनक बयान दे दिया है. ओवैसी की मौजूदगी में उनकी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान ने भरी जनसभा में कहा-कुर्ता पहने हुए और पगडी बांधे हुए पंजाबी पहले हमारे बुजुर्गों की पैर की धूल साफ करता था. अख्तरूल इमान पूर्णिया के अमौर से विधायक हैं. उनके बयान पर सिख समाज के लोगों ने गहरी आपत्ति जताते हुए माफी मांगने को कहा है.
दरअसल AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दो दिनों से बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान किशनगंज में उनकी जनसभा हुई. जनसभा को संबोधित करते हुए उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान ने लोगों से कहा-“पंजाब का पंजाबी, कुर्ता पहने हुए, पगड़ी बांधे हुए पहले हमारे बुजुर्गों की पैर की धूल साफ करता था. जिस बस पर हम चढ़ कर जाते थे उसका ड्राइवर और कंडक्टर सरदार जी हुआ करता था. आज कौन सा दिन आ गया है कि हमारा बेटा दिल्ली और पंजाब में जाता है और उन्हीं पंजाबियों के खेतों में नौकरी करना उसकी मजबूरी हो गयी है.”
अख्तरूल इमान के इस बयान पर सिख समाज में भारी नाराजगी है. पटना के तख्त हरमंदिर साहिब से जुडे सिख समाज के लोगों ने ऐसे आपत्तिजनक बयान पर गहरा आक्रोश जताया है. तख्त हरमंदिर साहिब प्रबंधक समिति के संरक्षक त्रिलोक सिंह ने कहा है कि अख्तरूल इमान ने पूरे सिख समाज को अपमानित किया है. उन्हें तुरंत अपने बयान के लिए माफी मांगना चाहिये.