Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
05-Jan-2022 01:25 PM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है. जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाथी चौक स्थित राजस्व ऑफिस से उसकी गिरफ्तारी की गई है. कार्रवाई के बाद विजिलेंस की टीम कर्मचारी को लेकर रवाना हो गई है. जिसके बाद यूज़ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
आपको बता दें कर्मचारी अजित कुमार के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी. बताया जा रहा है दाखिल-खारिज से लेकर और सभी कार्य के लिए रिश्वत की वह मांग करता था. कांटी अंचल में तबादले के बाद भी वह मुशहरी अंचल में प्रतिनियुक्ति पर था. वहीं दो दिन पूर्व विजिलेंस में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसपर कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने उसे राजस्व कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार कुढ़नी अंचल के पुरुषोत्तमपुर का निवासी अजित कुमार करोड़ों की लागत से घर बना रहा है. इसे देखकर भी वरीय पदाधिकारियों के यहां उसकी शिकायत की भी गई. लेकिन जिलास्तर पर इस शिकायत का कोई सुनवाई नहीं हुई. बताया जा रहा कि वह वरीय पदाधिकारियों का भी चहेता था. इसी वजह से पोस्टिंग के बाद भी मनचाही जगह पर काम कर रहा था. उवो जहां भी रहता था वहां काफी कमाई होती थी.