ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: कृषि विभाग का घूसखोर ज्वाइंट डायरेक्टर और हेड कलर्क अरेस्ट, तीन लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए

25-Jul-2024 02:34 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने कृषि विभाग के संयुक्त सचिव और डेड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक शख्स से काम कराने के एवज मे तीन लाख रुपए घूस के तौर पर ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने दोनों को धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को दोनों के बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। संयुक्त निदेशक विभू विद्यार्थी और प्रधान लिपिक सत्यनारायण कुमार घूस के तीन लाख रुपए ले रहे थे।


तभी निगरानी की टीम पहुंच गई और दोनों को तीन लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।