ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
02-Dec-2023 04:28 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एनआईए की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एनआईए की टीम ने बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मी के बेटे से पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर एनआईए ने किसी मामले में बिजली कर्मचारी के बेटे को हिरासत में लिया है।
दरअसल, शनिवार की सुबह एनआईए की टीम डेहरी थाना इलाके के बीएमपी विद्युत कॉलोनी में छापेमारी करने पहुंची। टीम ने बिजली विभाग के फीटरकर्मी लक्ष्मी नारायण के बेटे शशि भूषण से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एनआईए की टीम वापस चली गई। इसके बाद टीम दोबारा करीब दो बजे बिजली कर्मी के घर पहुंची और शशि भूषण को हिरासत में ले लिया।
यह छापेमारी किस मामले में हुई है अभी तक यह साफ नहीं हो सकाया है। एनआईए की टीम और पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजली कर्मी का बेटा शशि भूषण कोलकाता में एयर होस्टेस के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। एनआईए द्वारा उसे हिरासत में लिए जाने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।