मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
20-Feb-2023 02:04 PM
By First Bihar
ARRIAH: बिहार के अररिया जिला से खबर आ रही है जहां भारत नेपाल सीमा से सटे पतराहा बॉर्डर पर एसएसबी जवान व तस्करों के बीच मुठभेड़ हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार जब बॉर्डर एरिया में औचक निरीक्षण करने निकले सीमा सुरक्षा बल के कमांडेट ने नेपाल से भारत में प्रवेश किए तस्कर को दबोचा तो उसने कमांडेट को गोली मार दी. साथ ही एक तस्कर भी घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए फारबिसगंज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
बताया जा रहा है घूरना थानाक्षेत्र के पथराहा की ये घटना है. जहां तस्कर और कमांडर के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक कमांडर के साथ तस्कर घायल हो गए. कमांडेंट को घायल हालत में फारबिसगंज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार SSB के 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद अपने बटालियन के साथ वे औचक निरीक्षण पर निकले थे. इसी दौरान संदेह के आधार पर तस्कर को पकड़ा गया. जब SSB के जवानों ने तस्कर को पकड़ा तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. फिर दोनों ओर से गोलीबारी हुई. वही तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी के परिजन ने बताया कि वो सेब लेकर जा रहा था. मालूम हो कि नेपाल से चाईनीज सेब की तस्करी भी काफी होती है.