ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार में एनडीए से RJD की सीधी टक्कर; 12 सीटों पर JDU तो 10 सीटों पर BJP से मुकाबला, जानिए कहां होगा मुकाबला..

बिहार में एनडीए से RJD की सीधी टक्कर; 12 सीटों पर JDU तो 10 सीटों पर BJP से मुकाबला, जानिए कहां होगा मुकाबला..

30-Mar-2024 07:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के महासंग्राम की तस्वीर अब साफ हो चुकी है। एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला होगा। शुक्रवार की दोपहर महागठबंधन द्वारा सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि किस लोकसभा क्षेत्र में किन-किन दलों के बीच मुख्य मुकाबला होगा। दो माह पूर्व तक साथ मिलकर राज्य में सरकार चलाने वाले दो दल, जदयू और राजद के प्रत्याशी सबसे अधिक 12 सीटों पर आमने-सामने होंगे।


दरअसल, एनडीए गठबंधन ने 18 मार्च को ही अपने सभी पांच घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा कर लिया था। इस गठबंधन में 17 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर जदयू, पांच सीटों पर लोजपाआर तथा हम तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से राजद 26, कांग्रेस 9 और वामदल 5 सीटों पर लड़ेंगे। 


ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में 12 सीटों में से 11 पर जदयू के सांसद राज्य की दो प्रमुख पार्टियों जदयू और राजद के प्रत्याशी दर्जनभर सीटों पर आमने-सामने होंगे। ऐसी सीटों में जहानाबाद, मुंगेर, बांका, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया की सीटें शामिल हैं। इन 12 में से 11 सीटों पर फिलहाल जदयू के सांसद हैं जबकि शिवहर की सीट भाजपा के कोटे से जदयू को मिली है।


वहीं राजद की 26 में 10 ऐसी सीटें हैं जहां उसका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशियों से होगा। इन सीटों में नवादा, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्रा, पूर्वी चंपारण, सारण, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और अररिया हैं। इनमें से 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है जबकि नवादा सीट भाजपा ने लोजपा से ली है। राजद को गया में हम से तो जमुई, हाजीपुर तथा वैशाली में लोजपा आर से मुकाबला करना होगा।


उधर, एनडीए महा गठबंधन में 9 सीट पाने वाली कांग्रेस पार्टी का सबसे अधिक पांच सीटों पर भाजपा से आमना-सामना होगा। मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज ऐसी सीटें हैं। जदयू और कांग्रेस के प्रत्याशी जहां मुकाबला करेंगे उन लोकसभा सीटों में किशनगंज, भागलपुर और कटिहार लोकसभा क्षेत्र हैं। समस्तीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी लोजपा आर के उम्मीदवार के सामने होंगे।