घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
04-Jun-2024 01:18 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू जारी है। आज यह शाम तक यह पता चल जाएगा कि किस सीट पर कौन हार या जीत रहा है। इसको लेकर बिहार के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट किया गया है। खासकर मतगणना के बाद चुनावी हिंसा की आशंका को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है। ऐसे में अब तक के रुझान में भाजपा को 34 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है।
वही, लोकसभा चुनाव के रुझान में बक्सर में भाजपा कभी आगे तो कभी पीछे चल रही है। बक्सर में राजद 5 वोटों से आगे निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद भाजपा फिर आगे निकल गई। एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 54000 वोट से आगे हैं। पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद 62,118 जबकि पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती 37,891 मतों से आगे चल रहे हैं। सिवान लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी 4563 मत से आगे हैं।
वहीं, बक्सर में भाजपा कभी आगे तो कभी पीछे चल रही है। बक्सर में राजद 5 वोटों से आगे निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद भाजपा फिर आगे निकल गई। एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 54000 वोट से आगे हैं। पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद 62,118 जबकि पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती 37,891 मतों से आगे चल रहे हैं। सिवान लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी 4563 मत से आगे हैं।
इसके अलावा शिवहर लोकसभा सीट पर लवली आनंद 17 हजार 20 मतों से आगे चल रही हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 61394 मतों से आगे चल रहे हैं। सुपौल में जदयू के दिलेश्वर कामैत 53561 वोट से आगे हैं। नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर 17077 मतों से आगे चल रहे हैं। पटनासाहिब में रविशंकर प्रसाद 54 हजार 938 व पाटलिपुत्र में मीसा भारती 31 हजार 938 वोटों से आगे हैं। जहानाबाद में राजद के सुरेंद्र यादव 33892 वोट से आगे हैं। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से राजद के अर्जुन राय जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर से 1,118 मतों से आगे हैं। कराकाट में भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 25921 मतों से आगे चल रहे हैं।
उधर, आरा-बक्सर-काराकाट में भाकपा-माले आगे है। काराकाट में भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 20095 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 1100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आरा में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह 16 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।