ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, ज्वाइंट ऑपरेशन में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

22-Dec-2023 07:20 PM

By First Bihar

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। जिला पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों के जखीरा को बरामद किया है। भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिलने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।


पूरे मामले पर औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित चक्रबंधा जंगल के लडुआ पहाड़ी की गुफा में नक्सली ठिकाने से 16080 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 554 केन आईईडी,  तीन-तीन किलो के दो प्रेशर केन बम और 400 मीटर फ्यूज वायर को बरामद किया है। हैं। 


एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लडुआ पहाड़ी के इलाके में माओवादियों का जोनल दस्ता कैंप कर रहा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले सभी नक्सली झारखंड की सीमा में भाग गए। इस एक्शन से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।