Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
09-Aug-2021 04:37 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक संकी पति ने पहले कुदाल से मारकर पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद भी डैम में कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
मामला रजौली थाना के फुलवरिया गांव का है. पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा हुआ करता था. पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने के पीछे की वजह भी घरेलू विवाद ही बताया जा रहा है.
गांव के लोगों ने बताया कि सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी को कुदाल से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में ही पत्नी की मौत हो गई.
लोगों के अनुसार, घरेलू विवाद की वजह से हत्यारे पति के सिर पर खून सवार था. पत्नी को घायल करने के बाद उसने गुस्से में एक ग्रामीण पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया था. ग्रामीण को भी गंभीर चोटें आई हैं. आनन फानन में उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल वह इलाजरत है. इधर आरोपी पति ने फुलवरिया डैम में कूद कर अपनी भी जान दे दी.
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची है. गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.