ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बिहार में नौकरी से निकाले जायेंगे इतने शिक्षक और कर्मी, विभाग ने 5...

बिहार में नौकरी से निकाले जायेंगे इतने शिक्षक और कर्मी, विभाग ने 5 यूनिवर्सिटी को भेजा पत्र

09-Aug-2023 10:05 AM

By First Bihar

PATNA: बीते दिनों निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी बिना बताये कॉलेज से गायब मिले थे। विभाग द्वारा जारी नोटिस का इन लोगं ने किसी तरह का जवाब भी नहीं दिया था। अब इन्हें नौकरी से निकालने का मन विभाग ने बना लिया है। इसे लेकर कार्रवाई की जा रही है। 


बिहार के 5 यूनिवर्सिटी पाटलिपुत्र, बीएन मंडल, पूर्णिया विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला और वीर कुंवर सिंह विश्वविधालय के 192 शिक्षक और 162 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अब सेवा मुक्त किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने इसे लेकर आदेश भी जारी किया है। 


उन्होंने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य को आदेश जारी किया है। वही इन पांचों विश्वविधालय के कुल सचिवों को भी यह जानकारी दी है। उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा है कि इन अनुशासनहीन शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को सेवा मुक्त करने की कार्यवाही एक महीने के अंदर की जाए।