मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-May-2024 10:00 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले में एक शराबी ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। नशेड़ी बाप ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी को नेपाल ले जाकर हवस का शिकार बनाया। इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला बाप घटना के बाद फरार हो गया। घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि नशेड़ी बाप अपनी नाबालिग बेटी को लेकर हाट गया था लेकिन जब देर शाम तक बेटी नहीं आई तो मां किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो गयी। मां ने पूरे गांव में बेटी को ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फिर अचानक देर रात आरोपी पिता अपनी बेटी के साथ घर पर आया और थोड़ी देर में वहां से फरार हो गया।
जिसके बाद पीड़ित बेटी ने अपने बाप की करतूत मां को बतायी। जिसे सुनकर मां के होश उड़ गये। जब पता चला कि बॉर्डर के पार नेपाल ले जाकर बेटी के साथ बाप ने गंदा काम किया। उसे अपने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी उनकी बातों को सुनकर हैरान रह गयी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी। वही पीड़िता का मेडिकल करा उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी।