Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
07-Feb-2022 08:40 PM
PATNA: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराबियों की नयी कहानियां हर रोज सामने आ रही हैं. अब खबर ये आय़ी है कि नशे में धुत्त एक शराबी रात के अंधेरे में महिला के घर में जा घुसा. उसकी नियत गलत थी. लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गयी. फिर उसका ऐसा इलाज हुआ कि पूछिये मत. ग्रामीणों द्वारा शराबी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
नवादा में हुई घटना
वाकया बिहार के नवादा जिले के कौआकोल की है. लोगों की भीड़ द्वारा एक युवक को नंगा कर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात कौआकोल में नरेश साव का बेटा संजीत कुमार उर्फ गोरे शराब के नशे में धुत्त होकर एक महिला के घर में घुस गया. उसकी नियत गलत थी. लेकिन उसे महिला के घर में घुसते अगल-बगल के कुछ लोगों ने देख लिया.
कानोकान ये बात पूरे मोहल्ले में फैल गयी. इसके बाद लोगों की भीड़ उस घऱ के सामने जुट गयी. लोगों ने घर में घुसे संजीत उर्फ गोरे को बाहर निकाला. फिर उसकी लाठी डंडे से जमकर धुनाई कर बिजली के खंभे में बांध दिया. इस बीच पूरे गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गये. लोगों ने शराबी का कपड़ा फाड दिया. नंगे हो चुके युवक की पिटाई करने के लिए भीड़ में आपाधापी मच गयी.
पुलिस के हवाले किया गया शराबी
शराबी को पीट रहे लोगों की भीड़ को ज्याद उग्र होते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और युवक को भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई. पुलिस की जांच में युवक को नशे में धुत्त पाया गया. लिहाजा उसके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया गया है. हालांकि मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कौआकोल के थानेदार ने घटना से पूरी तरह से अनभिज्ञता जता दी. थानेदार ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है. सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जायेगी.