ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार: नाराज प्रेमी से मिलने मेले में पहुंची प्रेमिका, हाई वोल्टेज ड्रामे के...

बिहार: नाराज प्रेमी से मिलने मेले में पहुंची प्रेमिका, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लोगों ने कर दिया ये काम

22-Feb-2023 10:24 AM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में शिवरात्रि के मेले में ही एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी की जिद्द करने लगी जिसके बाद हाइ वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. लेकिन प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया. प्रेमी के मना करने के बाद युवती मेले में ही रोने लगी. जिससे मेले में भीड़ जुट गई. जिसके बाद दोनों को लेकर मंदिर में परिजनों को बुला कर पुलिस की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी.


बता दें यह मामला बिहार के भागलपुर जिला का है. बताया जा रहा है कि प्रेमी शादी करने से मना कर दिया था जिसके बाद प्रेमिका ने हाइ वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिरजानहाट स्थित विषहरी स्थान मंदिर गये और परिजनों को बुला कर पुलिस की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी. वही शादी को लेकर युवक और युवती दोनों के ही परिवार वाले नाराज दिखे. 


लालूचक भट्टा इलाके की युवती मनीषा कुमारी ने बताया कि मिरजानहाट के रहने वाले प्रिंस कुमार से कुछ साल पहले ही दोस्ती हुई थी. जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और वे लोग सभी जगह साथ आने जाने लगे थे. जहां मंगलवार को प्रिंस बिना उसे बताये ही मेला देखने के लिए चला गया. जिसके बाद वो भी मेले में पहुंच गयी, जहां उसने प्रिंस से शादी करने की जिद की.


वही युवक प्रिंस ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था. लेकिन अचानक शादी की जिद देखकर वह सोच में पड़ गया था. उसने बताया कि वो आज न कल वह मनीषा से शादी के लिए अपने परिजनों से बात करता. दूसरी तरफ प्रिंस की मां बबिता देवी ने बताया कि उन्हें इस शादी से कोई भी आपत्ति नहीं है. वह मनीषा को अपनी बेटी की तरह ही घर में रखेंगी. वहीं इस दृश्य को देखने के लिए लोगों का तांता खड़ा रहा.