मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
30-Aug-2022 05:55 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव का सुपौल में जोरदार स्वागत हुआ। पीएचईडी मंत्री ललित यादव प्रतापगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव के घर पहुंचे थे। जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बुके देकर गर्मजोशी के साथ मंत्री का स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों ने इस दौरान नल-जल योजना से जुड़ी समस्याएं मंत्री जी के सामने रख दी। फिर क्या था मंत्री ललित यादव ने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर की क्लास लगा दी। कहा कि जो भी समस्या है उसे नोट कीजिए। जेई को फटकार लगाते हुए मंत्री ने यह कह दिया कि ठेकेदारों का पेमेंट रोको। जब तक लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच जाता तब तक मेंटेंनेंस का पेमेंट भी बंद कर दो।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ललित यादव ने सरकार की आगे की रणनीति की चर्चा की। कहा कि आने वाले दिनों में महागठबंधन की सरकार चौतरफा विकास करेगी। जिस तरह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजगार देने का वादा किया था उसे भी वह जरूर पूरा करेंगे और हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता 10 लाख युवाओं को रोजगार देना है।
ललित यादव ने कहा कि नीतीश जी NDA छोड़कर जिस समय आए उसी समय रोजगार के मुद्दों पर समझौता कर लिया गया था। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने कहा हम रोजगार की बात करते हैं और हमारी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना होगा। ललित यादव ने कहा कि सीएम नीतीश को एनडीए गठबंधन में काम करने नहीं दिया जाता था।
लेकिन अब वे महागठबंधन में शामिल हो गये हैं अब बिहार के हर एक समस्याओं पर चौतरफा काम किया जाएगा। बिहार में महागठबंधन की सरकार से एक व्यक्ति को नाराज नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ साथ आरजेडी के कई नेता औऱ कार्यकर्ता मौजूद रहे।