ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार में नहीं थम रहा हथियार लहराने का सिलसिला! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, अब पुलिस करने जा रही ये काम

15-Dec-2023 08:25 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में हथियार लहराने का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ दो वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


दरअसल, बेगूसराय में पुलिस की रोक के बाद भी हथियार लहराने का दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले विडियो में एक महिला और एक युवक दिख रहे हैं जिसमें युवक दोनों हाथों में देसी पिस्टल लिए हुए नजर आ रहा है और गानों पर उसका वीडियो बनाया गया है। वायरल वीडियो तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा दो पंचायत के मुसहरी टोला का बताया जा रही है। 


वहीं दूसरा वीडियो भी तेघड़ा थाना क्षेत्र का गौरा गांव का ही है। जहां दो-तीन युवक डीजे पर डांस के दौरान हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। दोनों ही वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हथियारों की नुमाइश की जा रही है, हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल हो रहे दोनों ही वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बेगूसराय में हाल के दिनों में लगातार बदमाशों के द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।


पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में सोशल मीडिया हथियार लहराते हुए दो वीडियो सामने आए हैं। तेघरा थाना अध्यक्ष को पूरे मामले में केस दर्ज कर महिला और पुरुष को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। साथ ही हथियार बरामद करने को भी कहा गया है। वहीं डीजे पर दो तीन युवकों के द्वारा डांस किया जा रहा हैं और हथियार लहरा रहा है। युवकों की भी पहचान कर ली गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।