Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
02-Apr-2023 11:26 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : हिंसा की आग में बिहार अभी पूरी तरह से दहक रहा है। सासाराम, नालंदा और गया के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी दो पक्षों में मारपीट और आगजनी की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बखरी गांव के स्थानीय चौक पर कुछ उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। साथ ही पत्थरबाजी भी की है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उपद्रवियों को खदेड़ कर घटनास्थल से भगाया और दोनों पक्षों को शांत करा दिया है।
बताया जा रहा है कि, रामनवमी जुलूस के दिन ही दोनों पक्षों में मारपीट हुआ था। उसी मारपीट में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई थी। हालांकि, उस समय यह मामला शांत हो गया था। लेकिन तन चार दिनों के बाद अचानक फिर से मारपीट करने वाले लड़के आमने-सामने से भीड़ गए। उसी समय एक ऑटो चालक गांव में एक महिला को लेकर घुस रहा था। उनसे देखा कि गांव में अगलगी और मारपीट का माहौल है। तभी उसने ऑटो को वापस किया। इसके वाबजूद ऑटो सवार महिला के सिर में गहरी चोट लग गई। इस कारण वहां का माहौल और भी ज्यादा बिगड़ गया।
इधर,पुलिस की करीब 4 घंटे मेहनत के बाद ही मामले में तत्काल सफलता मिली। फिलहाल पुलिस ने गांव के आसपास के इलाकों में कैंपिंग करने में जुटी है। पुलिस की ओर से यहां पर किसी भी अनहोनी से बचने के कारण हर संभव एहतियात के तौर पर कदम उठाए जा रहे। पुलिस ने साथ ही उपद्रवियों पर भी नजर रखी है। साथ ही पुलिस इन बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है। वहीं, इस घटना को लेकर गांव के सरपंच ने कहा कि देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट और आगजनी के साथ तोड़फोड़ की घटना हुई। सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत कराया. इस मारपीट को शांत कराने के बाद भी पुलिस वाले इलाकों में कैंप कर रहे।