Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
08-Dec-2023 11:03 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भाजपा के नगर अध्यक्ष को गोली लग गई है। हालांकि, इस घटना के पीछे कोई आपराधिक मामला नहीं माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में हर्ष फायरिंग में बीजेपी नगर अध्यक्ष मनीष बरनवाल को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पटना रेफर किया गया। भाजपा नेता की तबियत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गई है।
बताया जाता है कि, दलसिंहसराय में जेल रोड स्थित काली चौक के पास आए एक बरात में कुछ युवक डांस फ्लोर पर नाच रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हुई। और गोली मनीष बरनवाल को जा लगी। वहीं घटना के बाद बरनवाल संघ ने पुलिस प्रशासन से जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया। पुलिस ने कहा कि वो जल्द ही इस मामले में एक्शन लेगी।