ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार में नहीं थम रहा क्राइम ! एक साथ 6 दुकानों में की चोरी,नगदी सहित लाखों का समान ले उड़े चोर

बिहार में नहीं थम रहा क्राइम ! एक साथ 6 दुकानों में की चोरी,नगदी सहित लाखों का समान ले उड़े चोर

02-Aug-2023 09:15 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। लगातार बढ़ी रही अपराधिक घटनायों ने पुलिस प्रसाशन के नाकों में दम कर रखा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने एक साथ 6 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर नगदी सहित कई समान ले उड़े।


दरअसल, जिले के खैरा थाना क्षेत्र के घनवेरिया इलाके में अज्ञात चोरो के द्वारा एक साथ 6 दुकानों में मंगलवार की  रात  ताला तोड़कर चोरी के घटना को अंजाम दिया। इस चोरी के घटना में चोरों ने नगदी सहित किराना समान सहित कई अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी देते सिंटू सिंह,राणा सिंह,भीम सिंह, सन्नी सिंह,वासुदेव सिंह ने बताया कि अन्य दिनों की तरह मंगलवार रात करीब नौ बजे  हमलोग अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।


इसी क्रम में कुछ अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बुधवार सुबह स्थानीय लोगो के द्वारा दुकान का ताला टूटे होने की सूचना मिली। वहीं लोगो की सूचना पर जब सभी लोग दुकान देखने आये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है और दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद लोगो के द्वारा चोरी के घटना की सूचना खैरा पुलिस को दी गई।


इधर, इस घटना की सूचना मिलते हि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। चोरी की इस घटना को लेकर सिंटू सिंह ने बताया कि राणा सिंह के दुकान से चार हजार नगद और लगभग बारह हजार की सामान की चोरी,वासुदेव सिंह के दुकान से एक हजार नगद और दस हजार का सामान, भीम सिंह के दुकान से पच्चीस हजार नगद और दस किलो पेड़ा, और सनी सिंह के दुकान से दस किलो पेड़ा जिसकी लागत तीन हजार के करीब होगी। वही सिंटू सिंह के दुकान से बारह किलो पेड़ा जिसकी कीमत तीन हजार से ज्यादा बताई जाती है। इस तरह चोरों ने पचास हजार से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है