BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
01-Feb-2024 12:06 PM
By RAJKUMAR
NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बैंक कैशियर की घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र अलौदिया गांव में चार की संख्या में डकैतों ने बैंक कैशियर के घर में घुसकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया ह। इतना ही नहीं विरोध करने पर वृद्ध महिला के साथ डकैतों ने मारपीट भी किया है। घटना के संबंध में वृद्ध महिला कुसुम कुमारी ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। बीती देर रात चार की संख्या में डकैतों ने घर की चहार दिवारी फांदकर महिला को बंधक बनाकर घर के अंदर रखें 2 लाख नगद एवं 30 लाख के महंगे आभूषण के ऊपर डकैतों ने हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि, करीब 1 घंटे तक डकैतो ने घर में जमकर तांडव मचाया। शोर मचाने पर महिला के साथ डकैतो ने मारपीट भी किया। वही इस घटना के संबंध में बैंक कैशियर कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि वह शेखपुरा जिले में पीएनबी बैंक में बैंक कैशियर के पद पर स्थापित हैं। जिसके कारण घर में सिर्फ उसकी मां रहती है। घटना के पीछे गांव के ही लोगों की मिली भगत की बात सामने आ रही है।
उधर, मानपुर थाना अध्यक्षमुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना पाकर स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर वृद्ध महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।