ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार में नहीं कम हो रहा गर्मी का सितम, 18 जिलों में हीट...

बिहार में नहीं कम हो रहा गर्मी का सितम, 18 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; राजधानी में 12वीं तक सभी स्कूल बंद

17-Jun-2023 06:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में तेज धूप, लू और गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी हीटवेव को लेकर 6 जिलों में रेड 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में लू से 12 लोगों की मौत हो गई है। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए पटना डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं।


दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण यलो अलर्ट जारी है।प्रदेश में अगले 2 दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना देखने को नहीं मिलेगी। दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। 


वहीं, बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण गर्मी अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार को पटना सहित 23 जिलों में भीषण उष्ण लहर का प्रकोप रहा। राज्य के 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि, जबकि 10 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा। इसके आलावा अब राज्य में लू जान लेने लगी है। प्रदेश में हीट वेव का रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में लू से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। सिर्फ भोजपुर में ही 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 4 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।  


इधर, पटना में शनिवार को भी भीषण लू चलेगी। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान गुरुवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में भीषण गर्मी की वजह से डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। पटना में 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 24 तक बंद रहेंगे।