सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
02-Jun-2022 02:08 PM
PATNA: 15 साल पुरानी गाड़ियों को अब जल्द ही हटाया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शीला मंडल ने कहा कि 15 साल पुरानी गाड़ियों को हटाने के लिए और 15 दिनों का समय दिया गया है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बताया कि कमांड इन कंट्रोल रुम का उद्घाटन अभी हाल ही में किया गया है और यह पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा है। पटना में कितनी गाड़ियां चल रही उसकी स्पीड कितनी है इन सभी की जानकारियां यहां से मिलेगी।
ट्रैफिक से लेकर सड़क दुर्घटना तक की जानकारी कंट्रोल रूम विभाग को देगी। और विभाग इसे पुलिस को फॉरवर्ड करेगा। जिससे इस रूट पर चलने वाली गाड़ियों की पूरी जानकारी होंगी। शीला मंडल ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में पूरे बिहार में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसे चलेगी। सीएनजी का पाइप लाइन पूरे बिहार में बिछ रहा है। काम तेजी से चल रहा है। इसे बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।