ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई तो युवक पर लगा 3 लाख का जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

04-Feb-2023 02:26 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले के एक युवक को समाज का सेवा करना महंगा पड़ गया. बता दें जिले के मुरली गांव में हो रही एक नाबालिग लड़की की शादी जब चंद्रखरा निवासी खगेंद्र मंडल ने रुकवा दी लेकिन उसे ये करना काफी मंहगा पड़ गया.जब लड़के यह शादी को रुकवाई तो पंचायती में फैसला हुआ कि शादी में लड़की के पिता का जो भी खर्चा हुआ उसकी भरपाई युवक करेगा. जिसके बाद युवक को अपनी गलती मानने पड़ी और लड़की के पिता को जुर्माने की रकम देने की बात को स्वीकार किया.


जानकारी के अनुसार एक फरवरी को मुरली गांव में एक लड़की की शादी होनी की तैयारी थी. बारात रानी पतरा गांव से आई. इस दौरान यह बात फैल गई कि लड़की नाबालिग है. बारात आ चुकी थी और कुछ देर में ही लड़की की शादी होनी थी, लेकिन शादी होने से पहले ही खगेंद्र ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दे दी. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही शादी को रोक दिया. जिसके बाद बारात बिना शादी और दुल्हन के ही वापस लौट गई.


इस घटना के बाद अगली सुबह गांव के पंचायत बैठी और पुलिस को सूचना देने के लिए खगेंद्र को दोषी ठहराया गया. पंचायत ने कहा कि पुलिस को सूचना देने के वजह से शादी नहीं हुई और लड़की के पिता द्वारा किया गया व्यवस्था बर्बाद हो गया. जिस वजह से लड़की के पिता को काफी नुकसान हुआ है. जिसका हर्जाना खगेंद्र को देना चाहिए. जिसके बाद खगेंद्र ने भी मौके पर अपनी गलती को स्वीकार किया और लड़की के पिता को नुकसान की रकम देने की सहमति दी.