ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन दोस्तों के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड ने ही कर दिया गंदा काम

27-Apr-2023 06:45 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड ने फोन कर पहले उसे घोखे से बुलाया और बाद में सुनसान जगह पर प्रेमी और तीन दोस्तों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की एक एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को नाबालिग लड़की अपने परिवार वालों के साथ घर से बाहर गई थी। इसी दौरान लड़की के बॉयफ्रेंड ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। पहले तो लड़की ने मिलने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में जब लड़के ने उसपर दबाव बनाया तो वह मुलाकात करने के लिए तैयार हो गई।


लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए सुनसान इलाके में जा पहुंची। लड़की के पहुंचने के बाद प्रेमी के तीन दोस्त वहां आ धमके और लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगे। पहले लड़की के प्रेमी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया इसके बाद उसके तीन दोस्तों ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ मुंह काला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर वहां से फरार हो गए। 


किसी तरह से पीड़ित लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। गुरुवार को पीड़ित लड़की परिजनों के साथ थाने पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और लड़की के प्रेमी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।