ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

बिहार: नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, साथियों संग उस्मान मियां ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; शव मिलने से सनसनी

28-Mar-2024 01:16 PM

By FIRST BIHAR

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, दहां एक आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। परिजनों ने मृतक बच्ची के फुफेरा भाई पर ही दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फुफेरे भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि बीते 22 मार्च की शाम करीब पांच बजे नाबालिग बच्ची अपने बुआ के घर इफ्तार लेकर गई थी। बीच रास्ते में से ही फुफेरा भाई उस्मान मियां ने उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। राज खुलने के डर से आरोपी ने नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया और शव को वहीं फेंककर फरार हो गया।


काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची की खोजबीन शुरू की। शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान में उसके फुफेरा भाई के निशानदेही पर उक्त बच्ची का शव चंद्रावत नदी के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी फुफेरा भाई उस्मान ने बच्ची को बेचने एवं फिरौती के लिए अपहरण करने की बात पुलिस को बताई है लेकिन जब अपने मकसद में आरोपी कामयाब नहीं हुआ तो उसने अपने साथियों के साथ पहले तो बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।