ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों...

बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत, एक दर्जन मासूम गंभीर रूप से घायल

16-Feb-2024 04:59 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बखरी थाना क्षेत्र के बगरश के पास मोइन विशनपुर में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकला था। मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ ट्रैक्टर पर बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


हादसे में ट्रैक्टर पर सवार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए बखरी पीएचसी और विभिन्न निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान करैटांड गांव निवासी अमरजीत कुमार की 13 वर्षीया बेटी स्वीटी कुमारी और शिवजी ठाकुर की 14 वर्षीय बेटी सोनम कुमारी के रुप में हुई है। हादसे में घायल 12 में से 7 बच्चों में मनोहर महतो का बेटा मयंक कुमार, संजय महतो की बेटी सुनैना कुमारी, गरीब महतो की बेटी संध्या कुमारी, मोहित महतो की बेटी कामिनी कुमारी, कैलाश महतो की बेटी मनीषा कुमारी, देवनारायण महतो की बेटी पूनम कुमारी एवं मनोज गोस्वामी की बेटी दुर्गा कुमारी का इलाज बखरी पीएचसी में चल रहा है।


वहीं अन्य घायल पांच बच्चों को इलाज के लिए विभिन्न निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।