BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
23-Nov-2021 12:57 PM
CHHAPRA: इस वक्त छपरा से एक बड़ी खबर आ रही है. अपराधियों ने अपराध की दोहरी वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें बिहार के छपरा में पंचायत चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी पर फायरिंग की गई.
आपको बता दें मंगलवार की सुबह रसूलपुर में चुनावी रंजिश में दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी मिथलेश साह की गाड़ी पर फायरिंग की गई. इस फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें ड्राइवर रितेश पटेल उर्फ मारुति का घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुखिया प्रत्याशी मिथलेश साह के भाई की स्थिति नाजुक है.
छपरा के रसूलपुर थाना के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में तीन हथियार बंद बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया. बता दें रसूलपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के प्रचार वाहन को रोक कर अपराधियों ने गोलीबारी की और चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं वाहन पर सवार मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद गोली लगने से घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद अपनी पत्नी और महिलाओं के साथ अपने निजी वाहन पर सवार होकर अपनी भाभी के चुनाव प्रचार में जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई.
छपरा के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में हुई इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है.
आपको बता दें इससे पहले भी छपरा में ही सतुआ पंचायत के निवर्तमान मुखिया पार्वती देवी के पति सुरेश साह पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह अपनी पत्नी के पक्ष में वोट के लिए लोगों से बात करने के लिए निकले थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनकी स्कोर्पियो गाड़ी पर बम फेंक दिया. जिसमें घटना में मुखिया पति की गाड़ी धू-धूकर जल उठी.