ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार : मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग ; बाल-बाल बची जान, शादी समारोह में जाने के दौरान हुआ हमला

29-Apr-2024 12:20 PM

By First Bihar

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी को भी अपनी गोली का निशाना बनाने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां अपराधियों ने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया है। हालांकि इस हमले मे वह बाल-बाल बच गए।


दरअसल, चन्द्रडीह पंचायत के मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल पर रविवार की देर शाम महाराजपुर गांव के भुल्ला चौक पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले वह बाल-बाल बच गए। उनके दोनों हाथ की अंगुली और गाल में गोली का छर्रा लगा है। स्थानीय पीएचसी में उनका इलाज किया जा रहा है। जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


जानकारी अनुसार मुखिया जयप्रकाश मंडल एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद किसी दूसरी शादी में जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वे महाराजपुर गांव के भुल्ला चौक के पास रुककर बात करने लगे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच से सात की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। 


मुखिया के ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने चौक के बगल स्थित बिकल साह के घर ने घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उनके दोनों हाथ और बाएं गाल में छर्रा लगा है। घटना के संबंध में मुखिया का कहना है कि शराब के धंधेबाजों ने उनके ऊपर हमला किया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की छानबीन में जुट गई है।