Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
11-Nov-2023 12:59 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां शराब पार्टी और जुआ की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर मुखिया के बेटे समेत करीब ढाई दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस अधिकारी समेत कई जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है।
दरअसल, करजा थाने की पुलिस को खबर मिली थी कि थाना क्षेत्र के बड़का गांव दक्षिणी पंचायत के कसवा टोला में शराब पार्टी चल रही है और जुआ भी खेला जा रहा है। जैसे ही पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और सभी भागने लगे। हमलावरों में मुख्य रूप से बड़कागांव दक्षिणी पंचायत के मुखिया का बेटा मनीष गुप्ता और उसके कई सहयोगी शामिल थे।
इस हमले में करजा थाने की पुलिस टीम में शामिल दारोगा नरेंद्र कुमार, हवलदार बिदाराम, सिपाही बृजेश कुमार और पंकज कुमार घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी के कारण पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस छापेमारी करने गई थी। इस दौरान मुखिया पुत्र और उसके समर्थकों द्वारा पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की गई। सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में कराया गया है। हमला करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।