ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार में मॉब लिंचिंग : चोरी के आरोप में तीन युवकों की पिटाई,...

बिहार में मॉब लिंचिंग : चोरी के आरोप में तीन युवकों की पिटाई, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

20-Sep-2024 02:02 PM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों की पिटाई कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना को लेकर नजदीकी पुलिस थाने को सुचना दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या चार में साइकिल चोरी के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने तीन लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर तीनों जख्मियों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गया। वहीं दो अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


बताया जा रहा है कि झिकटिया निवासी नारायण ऋषि टोला का 45 वर्षीय पंचलाल ऋषि अपने दोस्त के साथ फुलवरिया दास टोला गया था। जहां पर ग्रामीणों ने मनोज दास का साइकिल चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने जम कर पिटाई शुरू कर दी। जिससे पंच लाल ऋषि समेत कुल तीन लोगों का हाथ बांधकर रखा था। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने गंभीर स्थिति में तीनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गयी और दो व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


वहीं, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों युवक को पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घायलों में पोखर टोला के  बिट्टू रिषी, बड़ी भैसदीरा विलास रिषी शामिल है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर  मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि सुबह घर में ही था। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में धूप होने के कारण ग्रामीण किसी हरे वृक्ष के नीचे गर्मी से बचने के लिए जाते हैं हमें यही पता था 12 बजे के आसपास हमने खाना खाने के लिए खोज बिन शुरू किया तो हमें कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पता चला कि आपका पति कोढ़ा सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती है। जबकि  अस्पताल आने पर पता चला कि मेरे पति पंचलाल ऋषि की मौत हो गयी है। वहीं मृतक के साथ दो अन्य लोगों के बारे में बताया कि यह लोग का नाम व घर पता नहीं है और यह इस टोले में लगभग 10 दिन से रह रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।