Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
19-Jun-2023 02:12 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापमारी के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस टीम गिरफ्तार हथियार कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी की है।
दरअसल, बगहा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस सूचना के आधार पर एसपी ने टीम का गठन किया और नगर के सोहसा पंचायत के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 बोर के 226 खोखा, 5 गोली के साथ ही 315 बोर के 125 खोखा को बरामद किया है। वहीं मौके से एयर गन और अवैध हथियार बनाने की सामग्री को जब्त किया गया है।
पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान फूलकौल निवासी मिनहाज अली उर्फ छोटू खान और उसके छोटे भाई जफिर खान के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि यह सभी लोग अपने घर में अवैध हथियार और गोली बनाकर उसे बेचने का काम करते थे। फिलहाल इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को तलाश किया जा रहा है।