ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार में बच्चों की जान से खिलवाड़: मिड डे मील खाने के बाद...

बिहार में बच्चों की जान से खिलवाड़: मिड डे मील खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्रा की तबीयत बिगड़ी, भोजन में मिली थी मरी हुई छिपकली

13-Sep-2024 04:50 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार मिड डे मील में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।


दरअसल, पूरा मामला हिलसा प्रखंड के चिकसौरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय हरबंशपुर मड़वा स्कूल का है। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी बच्चे स्कूल पहुंचे थे। पहली पाली की पढ़ाई खत्म होने के बाद बच्चों के बीच मिड डे मील परोसा गया। मिड डे मील खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।


एक के बाद एक 24 से अधिक बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी पहुंचे और एम्बुलेंस मंगाकर सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल में किसी एनजीओ के माध्यम से मिड डे मील का भोजन पहुंचाया जाता है। भोजन में मरी हुई छिपकली पाई गई थी और बच्चों को बिना देखे खाना परोस दिया गया। इसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। अधिकारियों ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।