ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी...

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

11-Jul-2024 07:37 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में मानसून सक्रिय है हालांकि किसी किसी जिले में यह कमजोर पड़ गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को पटना समेत राज्य के अन्य भागों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने पांच जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज और शिवहर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जबकि सारण मुजफ्फरपुर, सीतामढी, दरभंगा और पूर्णिया में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


राज्य में बारिश के कारण नमी में बढ़ोतरी हुई है और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में 24 घंटा के भीतर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार को पटना और उसके आसपास के इलाको में बादल घिरे रहे, जिसके कारण कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। पटना समेत 21 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।