BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
20-Aug-2024 07:00 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मानसून के फिर से एक्टिव होने के बाद से राज्य के करीब सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। लगातार मौसम विभाग की तरह से बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सचेत रहने को कहा गया है। इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान वह आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।
मौसम विभाग ने समस्तीपुर, वैशाली, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा, बेगूसराय, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण समेत कुछ अन्य जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बारिश के दौरान लोगों से सचेत और सतर्क रहने की अपील की है।
बता दें कि बिहार में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। रूक-रूक कर हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है हालांकि कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी से अब भी लोग परेशान हैं और अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को पटना समेत प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।