बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Aug-2023 07:09 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है हालांकि बारिश नहीं होने से सावन के महीने में भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से परेशान राज्य वासियों को बारिश का इंतजार है। ऐसे में मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अलग अलग जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के करीब सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इसमें सीतामढ़ी दरभंगा, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज और मधेपुरा शामिल हैं। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज और सुपौल में 6 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई पूर्णिया कटिहार समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताते चलें कि पिछले दिनों पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर से मानसून की बेरूखी से पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं हालांकि मौसम में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।