पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
29-May-2024 08:34 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है जहां मदरसा का मौलवी नाबालिग छात्रा को लगातार हवस का शिकार बनाता था। बच्ची वहां पढ़ने जाती थी और जब सभी बच्चे चले जाते थे तब उसके साथ मौलवी गंदा काम करता था और हर बार यह जान से मारने की धमकी देता था। यहां तक कि वो किसी से यह बात ना कहे मौलवी छात्रा से कुरान पर हाथ रखवाकर कसम खिलाता था और जब छात्रा इसका विरोध करती थी तब चाकू से मारने की धमकी देता था।
जब छात्रा 7 महीने की प्रेग्नेंट हो गयी तब यह मामला सामने आया। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तब वो गुस्सा हो गये और मदरसा में पहुंचकर वहां ताला जड़ दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र का है जहां मदरसा के हेड मौलवी पर यह गंभीर आरोप एक छात्रा ने लगाया है। खुटौना थाने में हेड मौलवी कारी शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। आरोपी हेड मौलवी लौकही थाना क्षेत्र के सनपतहा गांव का रहने वाला है।
हेड मौलवी कारी शाहनवाज पर मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा ने गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा जब 7 माह की गर्भवती हो गयी तब मौलवी की करतूत सामने आई। छात्रा ने बताया कि पढ़ने के लिए जब वो मदरसा आती थी तब मौलवी साहब की गंदी नजर उस पर लगी रहती थी। जो भी यहां पढ़ने आते थे उनकी छुट्टी होने पर सबको जाने दिया जाता था लेकिन मुझे जबरन रोक लिया करते थे। फिर सन्नाटे में मेरे साथ वो शारीरिक संबंध बनाता था। उसकी इस करतूत से परेशान हो गयी थी। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं? मौलवी जान से मारने की धमकी देता था यही नहीं कुरान की कसम खिलाता था कि यदि तुम किसी को यह बात कही तो अल्लाह माफ नहीं करेगा।
छात्रा ने अल्लाह की डर से अपने अब्बू अम्मी को भी यह बात नहीं बतायी। लेकिन जब वो सात महीने की प्रेग्नेंट हो गयी और पेट दिखने लगा तब घरवालों को इस ओर नजर गया। परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की तब वो काफी सहम सी गयी। फिर उसने पूरी बात अपनी अम्मी को बतायी। यह बात सुनकर पूरा परिवार काफी सदमें में चला गया। फिर जब ग्रामीणों को यह बात बतायी गयी तो लोग गुस्सा हो गये और मौलवी को खोजते खोजते मदरसा पहुंच गये।
मौलवी की इस करतूत से लोग काफी गुस्साए थे। आक्रोशित लोगों ने मदरसे में ताला लगा दिया और मौलवी की एंट्री को ही बंद कर दिया। वही इस बात की जानकारी जब मौलवी को हुई कि लड़की ने सारी बात बता दिया है तब से वो फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। वही गिरफ्तारी की डर से मौलवी मधुबनी से फरार हो गया है।