मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Nov-2021 05:39 PM
PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कई जिलों में हंगामा और लाठीचार्ज की खबरें सामने आई है। गोपालगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और छपरा में आज काउंटिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कई जगहों पर तो लोग उग्र हो गये जिसे खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया।
गोपालगंज के थावे डाइट सेंटर पर मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने नवनिर्वाचित मुखिया समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। कुचायकोट के सलेहपुर पंचायत के मुखिया समर्थकों ने पुलिस के साथ हाथापाई की। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
समस्तीपुर के मोरदिवा काउंटिग सेंटर के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दरअसल प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट जबदस्ती अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस के मना करने के बाद भी वो नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
छपरा के इंजीनियरिंग कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर कुव्यवस्था को लेकर खूब हंगामा हुआ। मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वही दरभंगा के पिंडारूच पंचायत में तीसरे नंबर के प्रत्याशी को रिकाउंटिंग के बाद विजेता घोषित करने के बाद गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
दरभंगा के पिंडारुच पंचायत के गोपालपुर गांव में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया और डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान मुख्य सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
दरभंगा में आक्रोशित लोगों के साथ महिलाएं भी मौजूद थीं। आक्रोशित लोगों ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। लोगों का कहना था कि तीसरे नंबर के प्रत्याशी को रिकाउंटिंग कर विजेता घोषित कर दिया गया है। इसी बात को लेकर वे हंगामा कर रहे हैं और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक रोड को जाम करेंगे। जो समाज की सेवा करे हमें वैसा मुखिया चाहिए।
वही मुजफ्फरपुर में भी मतगणना केंद्र पर जमकर बवाल हुआ। अहियापुर बाजार समिति में बने काउंटिंग सेंटर पर इस दौरान प्रत्याशी समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। लोग इस दौरान पथराव करने लगे जिसमें कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गये। वही भीड़ ने पुलिस वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी।