RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
05-Jun-2022 02:45 PM
SAHARSA : इंसान जब हैवान बन जाता है तो किस हद तक गिर जाता है इसकी तस्वीर बिहार के सहरसा से सामने आई है. इस मासूम बच्ची ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक आम तोड़ने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी. अत दें जिले के नवहट्टा प्रखंड अन्तर्गत एक नाबालिक बच्ची को आम चोरी के आरोप में दबंगों ने हाँथ में रस्सी बांधकर बंधक बनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
यह वायरल वीडियो पुराना है और यह वायरल वीडियो नवहट्टा थाना क्षेत्र के दीबड़ा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची दबंग मुन्ना झा के आम बगीचा में आम चुनने गयी थी उसी उसी दौरान बच्ची आम बगीचा में आम तोड़ ली. जिसको लेकर दबंग मुन्ना झा उस बची को हाथ में रस्सी बांधकर अपने घर में बंधक बना लिया. वहीं बच्ची के परिजन को जब जानकारी मिली तो परिजन दबंगों के घर पर जाकर बच्ची को छोड़ देने के लिए कहा लेकिन दबंगों ने उनकी बात नहीं माने. परिजन इस मामले को लेकर नवहट्टा थाना को सूचना दिया.
इस बात कि सूचना मिलते ही पुलिस दबंगों के घर पर जाकर बच्ची को मुक्त करवाया और परिजनों के आवेदन पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस मामले में एसपी लिपि सिंह की माने तो मामले का सत्यापन किया जा रहा है. एफआईआर दर्ज हो गया है और लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. लड़की का बयान लिया जाएगा जिसका भी नाम बोलेगी उसपर कार्रवाई की जाएगी.